संजय लीला भंसाली का अगला धमाका - नाम है मलाल, देखिए स्टारकास्ट की शानदार तस्वीरें
संजय लीला भंसाली, काफी समय से कई फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं। खबर थी कि डायरेक्शन के अलावा भंसाली प्रोडक्शन्स कई अच्छे प्लॉट पर फिल्में तैयार कर रहा है जिसे संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस करेंगे। भंसाली प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म का नाम है मलाल। फिल्म से दो नए चेहरे डेब्यू करने जा रहे हैं - मीज़ान जाफरी और शरमीन सहगल।
मीज़ान जाफरी, मशहूर एक्टर जावेद जाफरी के बेटे हैं। जावेद जाफरी हाल ही में टोटल धमाल में दिखाई दिए थे। वहीं मीज़ान, पहले ही भंसाली प्रोडक्शन्स के साथ तीन फिल्मों का एक कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर चुके हैं। दूसरी तरफ, शरमीन सहगल, संजय लीला भंसाली की बहन, बेला सहगल की बेटी हैं।

meezaan jaffrey sharmin segal sanjay leela bhansali malaal मीज़ान जाफरी शरमीन सहगल संजय लीला भंसाली मलाल


Click it and Unblock the Notifications