ALERT: ब्लॉकबस्टर डाइरेक्टर.. ब्लॉकबस्टर फिल्म.. फाइनल हो गयी रिलीज डेट!
[बॉलीवुड न्यूज] 'बाजीराव मस्तानी' की बेजोड़ सफलता के बाद संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म का सबको बेसब्री से इंतजार था। पिछले काफी समय से अफवाहों का बाजार गर्म था कि भंसाली शाहरूख खान को लेकर फिल्म बना रहे हैं.. तो कभी उनका नाम रणवीर सिंह के साथ जुड़ रहा था।
बहरहाल, संजय लीला भंसाली ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। जी हां, संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म 15 दिसंबर 2017 को रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। स्क्रिप्ट फाइनल होते ही भंसाली फिल्म की कास्ट प्लान करेंगे। यानि की फिल्म में शाहरूख होंगे, रणवीर या फिर कोई और ही.. यह हमें कुछ समय के बाद ही पता चल सकेगा।
ALERT: 4 ब्लॉकबस्टर किया REJECT.. अब इन्हें चाहिए 'दीपिका वाली' फिल्म!
बता दें, इसे संजय लीला भंसाली की सबसे बड़ी फिल्मों में माना जा रहा है। लेकिन आपको याद दिला दें कि राजकुमार हिरानी ने भी अपनी फिल्म को रिलीज करने का यही समय फाइनल किया है। राजकुमार हिरानी की फिल्म संजय दत्त बॉयोपिक भी साल 2017 की दिसंबर में रिलीज होने वाली है।
हम्म.. यदि ऐसा होता है तो एक बार फिर दिसंबर में दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों का क्लैश फाइनल है। हालांकि अभी दिल्ली दूर.. और उम्मीद की जा सकती है कि दो बड़ी फिल्मों का आमना सामना ना हो।
यहां जानें साल 2017 में आने वाली फिल्मों के फाइनल नाम-


Click it and Unblock the Notifications
