#Day1: 'ब्लॉकबस्टर' तैयारी शुरु.. 175 करोड़ बजट.. धमाकेदार तिकड़ी!
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावती की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' फ्लोर पर आने से पहले ही सुर्खियों में है। हो भी क्यों ना.. आखिरकार इनकी अंतिम फिल्म बाजीराव मस्तानी सुपरहिट रही थी। बहरहाल, पद्मावती की बात करें तो फिल्म 2 नवंबर को फ्लोर पर आ चुकी है।
रणवीर सिंह फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे। बता दें, फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य किरदारों में दिखेंगे। दीपिका, रणवीर के साथ यह संजय लीला भंसाली की तीसरी फिल्म है।

बहरहाल, पद्मावती 175 करोड़ के बजट पर तैयार हो रही है। लिहाजा, यदि फिल्म को हिट होना है तो कम से कम 220 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करना होगा।
यहां जानें फिल्म से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications