संजय लीला भंसाली की मॉडर्न क्लासिक Gangubai Kathiawadi को पूरे हुए एक साल, आलिया भट्ट ने शेयर किया पोस्ट

Gangubai Kathiawadi completes one year: संजय लीला भंसाली का यह जन्मदिन वास्तव में उनके लिए बेहद खास रहा है, क्योंकि एक तरफ जहां उनके निर्देशन में बनने वाली पहली ओटीटी सीरीज हीरामंडी के फर्स्ट लुक ने हर तरफ सुर्खियां बटोरी, वहीं उनकी बेहतरीन फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने अपना एक साल पूरा कर लिया है।
गंगूबाई काठियावाड़ी को जहां अपने बारीक प्रदर्शनों के लिए खूब तरीफ मिली थी, वहीं आलिया भट्ट के परफॉर्मेंस को भी सराहा गया जिसका पूरा क्रेडिट मास्टर फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली को जाता है। कोई शक नहीं कि वो अपने एक्टर से हमेशा बेस्ट निकलवाले में सफल होते है। यहीं नही फिल्म ने सिनेमाघरों की खोई रौनक को वापस लौटाया था और दर्शकों के एक शानदार विचुअस ट्रीट दी।
गंगूबाई काठियावाड़ी ने अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 153.69 करोड़ का बिजनेस किया था, जबिक विश्व स्तर पर 209.77 करोड़ के साथ फिल्म ने बड़ी कमर्शियल सफलता दर्ज कराई थी।
खास बात है कि फिल्म की रिलीज के दौरान कोविड महामारी के चलते बहुत कम ही दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म देखने के इच्छुक थे और उस समय सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी भी केवल 50% ही थी, ऐसे में गंगूबाई की सफलता मायने रखती है।
25 फरवरी को "गंगुबाई काठियावाड़ी" को एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर आलिया भट्ट ने भी एक पोस्ट शेयर किया है, जहां वो संजय लीला भंसाली के साथ दिख रही हैं। ये फिल्म एक मॉडर्न-क्लासिक है, जो भंसाली के सिग्नेचर स्टाइल, कलात्मक फ्रेम और मूविंग स्टोरी टेलिंग का एक पर्फेक्ट उदाहरण पेश करती है। इस फिल्म ने केवल ग्लोबल ऑडियंस के दिलों को छूआं बल्कि कोविड जैसे चुनौतीपूर्ण समय के दौरान पहली सफल फिल्म के रूप में भी उभर कर सामने आई।
इस फिल्म का वैश्विक प्रभाव कुछ ऐसा था कि द गार्डियन ने कहा कि गंगूबाई काठियावाड़ी इस अवॉर्ड सीजन में संभावित अग्रणी फिल्मों में से एक थी और भारतीय सिनेमा के लिए इस तरह के एक्सपोज़र ने एक विशेष उल्लेख किया। फिल्म ने संजय लीला भंसाली को देवदास के बाद बाफ्टा अवार्ड्स में उनका दूसरा नामांकन भी जिताया।


Click it and Unblock the Notifications












