भंसाली की हार्ट अटैक की अफवाहों के बीच सामने आया 'Love & War' का रिकॉर्ड तोड़ बजट! बढ़ता जा रहा खर्चा

Sanjay Leela Bhansali Love & War movie budget: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हाल ही में दिल का दौरा पड़ने की खबर को लेकर सुर्खियों में आए थे। हालांकि, परिवार ने खबरों का खंडन किया है। लेकिन इस बीच डायरेक्टर की आने वाली फिल्म की चर्चा होने लगी है।

Sanjay Leela Bhansali Love amp amp War movie budget

संजय लीला भंसाली की 'Love & War' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार आलिया, रणबीर और विक्की कौशल साथ में नजर आने वाले हैं। इसी वजह से फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। फिल्म को लेकर रणबीर और विक्की ने अपने लुक के साथ भी ट्रांसफॉर्मेशन किया है। इस बीच एक खबर ये भी आ रही है कि फिल्म का बजट में उम्मीद के मुताबिक बढ़ोत्तरी हुई है।

फिल्म का बजट हुआ 425 करोड़

खबरों के अनुसार, इस फिल्म का बजट अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट बन चुका है। शुरू में फिल्म का बजट लगभग ₹350 करोड़ तय किया गया था, लेकिन बढ़ती शूटिंग और तैयारी की वजह से यह अब लगभग ₹425 करोड़ तक पहुंच गया है।

शूटिंग लंबी और मेहनत बढ़ी

फिल्म की शूटिंग को पहले 120 दिन में पूरा करने का प्लान था, लेकिन अब यह बढ़कर लगभग 175 दिन हो चुकी है। इसके अलावा अभी भी फिल्म के तीन गाने और एक अहम सीन शूट होने बाकी हैं। यही कारण है कि फिल्म का बजट इतना बड़ा हो गया है।

प्री‑रिलीज कमाई

फिल्म के मेकर्स ने रिलीज से पहले ही कुछ कमाई कर ली है। फिल्म के नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग राइट्स लगभग ₹130 करोड़ में बेचे गए हैं। इसके अलावा म्यूजिक और टीवी राइट्स से लगभग 70-80 करोड़ की कमाई हुई है। कुल मिलाकर, फिल्म से पहले ही लगभग ₹200 करोड़ कमाए जा चुके हैं।

फिल्म की रिलीज और दर्शकों की उम्मीद

फिल्म की रिलीज की तारीख पहले मार्च 2026 बताई गई थी, लेकिन अब जब शूटिंग के दिन बढ़ गए हैं तो अभी नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। दर्शक इस फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं क्योंकि यह भंसाली का बड़ा प्रोजेक्ट है और तीन बड़े सितारे पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X