..................... Sanjay Leela Bhansali locked Eid 2020 for Inshallah starring Salman Khan, Alia Bhatt - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने ईद 2020 भी किया लॉक- संजय लीला भंसाली की 'इंशाल्लाह' होगी रिलीज

भारत के दमदार शुरुआत के साथ ही फैंस के लिए एक और जबरदस्त खबर आ चुकी है। संजय लीला भंसाली ने अपनी आगामी फिल्म 'इंशाल्लाह' की रिलीज डेट लॉक कर दी है। जी हां, सलमान खान और आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म ईद 2020 पर रिलीज होगी। खास बात है कि इसी डेट को रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए भी लॉक किया है।

हालांकि इस फिल्म की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। लेकिन रिलीज डेट कंफर्म नहीं किया गया था। अफवाहें थी कि भंसाली ईद पर ही सलमान की फिल्म लाना चाहते हैं। बहरहाल, अब इस खबर पर मुहर भी लग चुकी है। कोई शक नहीं कि भाईजान फैंस इससे बेहद खुश होंगे।

inshallah

ईद पर सलमान खान की फिल्मों का अलग ही आलम होता है। भारत की ओपनिंग से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। भारत ने बॉक्स ऑफिस पर 42.30 करोड़ की ओपनिंग दी है। साथ ही यह सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग भी बन चुकी है। वहीं, उम्मीद की जा सकती है कि इंशाल्लाह इन सब रिकॉर्ड्स को तोड़ देगी। आखिर इतने लंबे समय के बाद सलमान खान और संजय लीला भंसाली साथ आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X