'पा' के प्रीमियर पर रहेंगी ऐश्वर्या
बच्चन परिवार की प्रोडक्शन कंपनी 'एबीसीएल' के अंडर में बन रही फिल्म 'पा' का प्रीमियर 3 दिसंबर को हो रहा है। 'एबीसीएल' इस समय ऐश्वर्या राय देख रही हैं। ऐश्वर्या राय इस समय संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' भी कर रही हैं।
'गुजारिश' में ऐश्वर्या राय के अपोजिट रितिक रोशन हैं। संजय लीला भंसाली अपने शूटिंग शेड्यूल के लिए काफी डिसिप्लिन्ड रहते हैं। पर ऐश्वर्या की व्यस्तता को देखते हुए संजय लीला भंसाली ने उन्हे ढील दी है कि वह 'गुजारिश' के शूटिंग शेड्यूल को पोस्पोन कर 'पा' का प्रीमियर अटेंड कर लें।
संजय का कहना है कि उन्होने अमिताभ और उनकी फैमिली के लिए ऐसा किया है। संजय कहते हैं कि 'पा' का प्रीमियर बच्चन परिवार के लिए काफी मायने रखता है। दूसरा इस समय बच्चन परिवार के सभी सदस्य काफी बिजी हैं। इसलिए भी उन्होने ऐश्वर्या राय से कहा कि वह पहले 'पा' का प्रीमियर अटेंड कर लें। 'गुजारिश' की शूटिंग उसके बाद हो जाएगी।
संजय लीला भंसाली, ऐश्वर्या राय के साथ तीन फिल्में कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन इस फिल्म के प्रीमियर के लिए बॉलीवुड की तमाम नामचीन हस्तियों को एक मंच पर ला रहे हैं। शाहरुख खान और आमिर खान ने भी प्रीमियर में उपस्थित रहने के लिए हामी भर दी है।


Click it and Unblock the Notifications











