संजय लीला भंसाली करेंगे इस सुपरस्टार किड को लॉन्च
संजय लीला भंसाली जावेद जाफरी के बेटे मिजान को लॉन्च करेंगे।
रणबीर कपूर और सोनम कपूर जैसे स्टार्स को लॉन्च करने वाले संजय लीला भंसाली अब एक और स्टार किड को लॉन्च करेंगे। जी हां संजय लीला भंसाली मशहूर एक्टर, बेहतरीन डांसर जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी को लॉन्च करेंगे।
संजय लीला भंसाली हमेशा नए टैलेंट को मौका देने में विश्वास करते हैं और इसी क्रम में वो मिजान जाफरी को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। मीजान जाफरी भंसाली प्रोडक्शन से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। आपको साथ ही बता दें कि मिजान संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं।

वो खुद भी मार्टल आर्ट्स और थियेटर एक्टिंग करते हैं। इन सबके साथ पिता जावेद जाफरी की तरह मिजान जाफरी भी काफी अच्छे डांसर हैं। न्यूयॉर्क में 4 साल फिल्म मेकिंग और विजुअल आर्ट्स की पढ़ाई करने की।
उन्होंने संजय लीला भंसाली की एक फिल्म में ऑडिशन दिया था और खुद भंसाली भी उनके टैलेंट के कायल हो गए। मिजान भी बॉलीवुड में डेब्यू की पूरी तरह से तैयारी कर चुके हैं। संजय लीला भंसाली फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे तो मंगेश हाडावले इसे डायरेक्ट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











