#ALERT: 2018 का एक और धमाकेदार स्टार डेब्यू!
बॉलीवुड में फिलहाल माहौल काफी गरम है। हर तरफ केवल स्टार किड्स को मौका मिलने को लेकर आफत मची हुई है। ऐसे में एक और स्टार किड आने को तैयार है। खबर है कि संजय लीला भंसाली, जावेद जाफरी के बेटे मीज़ान को लॉन्च करेंगे।
फिल्म भंसाली प्रोड्यूस करेंगे। गौरतलब है कि मीज़ान ने न्यूयॉर्क से फिल्मों की पढ़ाई की है और वो बाजीराव मस्तानी में भंसाली को असिस्ट भी कर चुके हैं।

अब देखऩा है कि उनका डेब्यू कैसे और किस फिल्म के साथ होता है। वैसे खबरें ये भी थीं कि संजय लीला भंसाली विनोद खन्ना के छोटे बेटे साक्षी खन्ना को लॉन्च करेंगे।
फिलहाल भंसाली शाहिद कपूर - रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं। वैसे अब बॉलीवुड में एक और स्टार किड की एंट्री की खबरें आ गई हैं, मीज़ान जाफरी के साथ।
जानिए मीज़ान का नाम किन किन नाम की लिस्ट में जुड़ा है -


Click it and Unblock the Notifications











