2018 का आखिरी धमाका: शाहरूख - सलमान वाली भंसाली फिल्म की डीटेल्स
इमली का बूटा, बेरी का पेड़ तो सबको याद ही होगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो संजय लीला भंसाली की किसी फिल्म में शाहरूख - सलमान भी यही गाते दिखेंगे। हाल ही में संजय लीला भंसाली, सलमान खान के जन्मदिन पर उनकी पणवेल फार्महाउस वाली पार्टी में काफी मस्ती करते दिखे। मतलब कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।
कुछ दिनों पहले खबर थी कि संजय लीला भंसाली शाहरूख खान और सलमान खान को लेकर फिल्म बनाएंगे। अब खबर है कि फिल्म पर अभी भी काम चल रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शाहरूख सलमान, 1991 की सुभाष घई की फिल्म सौदागर के दिलीप कुमार - राजकुमार की तरह कोई फिल्म करते दिख सकते हैं।

फिल्म का प्लॉट ऐसा ही कुछ रहेगा कि कैसे दो पक्के दोस्त, दुश्मन बनते हैं और वापस दोस्त बनते हैं। हालांकि शाहरूख सलमान की असली ज़िंदगी की कहानी भी ऐसी ही है। दोनों पक्के दोस्त थे, फिर एक पार्टी में सलमान के ब्रेकअप के बाद, शाहरूख ने ऐश्वर्या के लिए कुछ ऐसा कहा कि सलमान ने उनका कॉलर पकड़ा और थोड़ी हाथापाई हुई।
इसके बाद सालों तक शाहरूख - सलमान कभी साथ नहीं दिखे। हालांकि दोनों ने इस दौरान कभी एक दूसरे के लिए कुछ भी बुरा नहीं कहा। लेकिन बस दोनों मिले नहीं। ये दुश्मनी खत्म हुई अर्पिता की शादी के थोड़ा समय पहले। और उसके बाद से दोनों अकसर ही साथ दिखते हैं। अब अगर भंसाली इन्हें साथ परदे पर ले आए तो बहुत बड़ा धमाका हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











