भंसाली की अगली फिल्म का धमाका - बैजू बावरा रीमेक, शानदार डीटेल्स

संजय लीला भंसाली अब अपने पद्मावत वाले फील से बाहर निकल आए हैं और अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं। खबर है कि भंसाली इस समय चार प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इनमें से एक है गैंगस्टर ड्रामा जो गंगूबाई है। इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आया था। इसके अलावा

संजय एक दो हीरो वाली फिल्म पर काम कर रहे हैं जो सौदागर की तर्ज पर होगी। जहां दो दोस्त बुढ़ापे में आकर एक दूसरे के दुश्मन हो जाते हैं। तीसरी फिल्म एक मॉडर्न फैमिली ड्रामा है। वहीं चौथी फिल्म है बैजू बावरा रीमेक। संजय ने फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं। बैजू बावरा 50 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म है।

sanjay-leela-bhansali-is-planning-remake-50-s-blockbuster-baiju-baawra

ओरिजनल फिल्म में बैजू बावरा का किरदार निभाया था भारत भूषण में और फिल्म की हीरोइन थीं मीना कुमारी। खबर थी एक बार आमिर खान को लेकर इस फिल्म का रीमेक शुरू हुआ था। इसे बना रहे थे अमरीका लेखक - डायरेक्टर कृष्णा शाह। फिल्म का नाम था - बैजू - द जिप्सी। फिल्म में ए आर रहमान को म्यूज़िक के लिए फाईनल किया गया था। लेकिन फिल्म आगे नहीं बढ़ी।

वहीं संजय लीला भंसाली के पास इस फिल्म को बनाने के सारे कारण है। फिल्म में वो सब कुछ है जो भंसाली फिल्म में होता है। म्यूज़िक, ड्रामा, दो वीरों की टक्कर और एक खूबसूरत हीरोइन। देखते हैं कि भंसाली का बैजू बावरा रीमेक बनता है या नहीं।

देखिए बॉलीवुड के रीमेक की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X