..................... Sanjay Leela Bhansali is not making movie with Shahrukh and Salman together - Hindi Filmibeat

नहीं बन रही है शाहरुख- सलमान खान की यह बड़ी फिल्म, टूटेगा फैंस का दिल !

कुछ ही दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म के लिए शाहरुख खान और सलमान खान दोनों को अप्रोच किया है और दोनों खान ने फिल्म के लिए हामी भी भर दी है। इस खबर से सभी बेहद खुश थे। आखिर भंसाली की फिल्म और शाहरुख- सलमान साथ.. यानि की ब्लॉकबस्टर फिल्म फाइनल थी। लेकिन बता दें, फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है।

संजय लीला भंसाली ने दोनों सितारों से मुलाकात जरूर की थी, लेकिन कोई बात नहीं बनी। शाहरुख- सलमान फिलहाल एक साथ किसी फिल्म में नहीं आने वाले हैं। जाहिर है इस खबर से खान फैंस का दिल जरूर टूटेगा। भंसाली फिलहाल दो अलग अलग फिल्म स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं, लेकिन दोनों में से किसी भी फिल्म में शाहरुख या सलमान नहीं हैं।

Shahrukh and Salman

पद्मावत की रिलीज के साथ ही संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट में जुट चुके हैं। कभी उनका नाम शाहरुख से जोड़ा जा रहा है, कभी ऐश्वर्या से.. तो कभी चौथी बार रणवीर- दीपिका की जोड़ी से। लेकिन फिलहाल कोई स्क्रिप्ट लॉक नहीं हुई है।

शाहरुख, सलमान की बात करें तो फिलहाल शाहरुख खान की एक फिल्म फाइनल नहीं है। 'सारे जहां से अच्छा' को शाहरुख ने रिजेक्ट कर दिया.. उसके बाद खबर थी कि वह डॉन 3 करने वाले हैं। लेकिन डॉन के निर्माता- निर्देशक फरहान अख्तर ने इससे इंकार किया है। वहीं, सलमान खान के पास फिलहाल भारत, दबंग 3, किक 2 और कोरियन फिल्म वेटेरन की हिंदी रीमेक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X