..................... Sanjay Leela Bhansali hospitalized due to heat attack, Family broke silence, issued statement - Hindi Filmibeat

जन्मदिन पर संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक ? खबरें फैलते ही परिवार ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया स्टेटमेंट

जाने माने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali ) को लेकर एक बेहद ही दिल दुखा देने वाली खबर इंटरनेट पर तेजी से फैल रही है। बताया जा रहा है कि फिल्ममेकर को हार्ट अटैक आया है। जिस वजह से उन्हें कोकीलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है जिसमें यह दावा किया गया है कि संजय लीला भंसाली को जन्मदिन के दिन ही आर्ट अटैक आया। जिस वजह से उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने तुरंत ही उनका इलाज शुरू कर दिया है।

Sanjay Leela Bhansali

परिवार ने जारी किया स्टेटमेंट

लेकिन आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की उड़ रही हार्ट अटैक की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। हाल ही में फिल्ममेकर के परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि- 'मिस्टर संजय लीला भंसाली एक दम ठीक हैं। बस वह अपने रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। चिंता की कोई भी बात नहीं है। हम आप सभी के प्यार, चिंता का सम्मान करते हैं। आप सभी के सपोर्ट का शुभकामनाओं का धन्यवाद।'

इस प्रोजेक्ट को लेकर हैं एक्साइटेड


संजय लीला भंसाली को इंडियन सिनेमा के सबसे बेहतरीन और विजनरी डायरेक्टर्स में से एक माना जाता है। उन्होंने अभी तक कई क्लासिक और सुपरहिट फिल्में दी हैं। जिसे लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। जैसे कि 'पद्मावत', 'रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'देवदास', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' इनके अलावा भी संजय लीला भंसाली कई हिट फिल्में दे चुके हैं, लेकिन इन दिनों वह अपने अगले प्रोजेक्ट 'लव एंड वॉर' की तैयारी में जुटे हुए हैं। बता दें कि इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

Read more about: sanjay leela bhansali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X