Sanjay Leela Bhansali को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती? जानिए सच्चाई
Sanjay Leela Bhansali Heart Attack Fact Check: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को दिल का दौरा पड़ने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 63वे जन्मदिन के मौके पर संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें तुरंत मुंबई के NH हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो गया जिसमें दावा किया गया कि संजय लीला भांसली को उनके बर्थडे के दिन हार्ट अटैक आ गया और उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद फिल्मीबीट हिंदी ने इस खबर की पुष्टि करने के लिए संजय लीला भंसाली की टीम से संपर्क किया। जिससे पता कि ये खबर पूरी तरह से बेसलेस हैं और अफवाह मात्र है जो कि उनके फैंस और चाहने वालों के लिए एक राहत की सांस है।
खबर आई थी कि 24 फरवरी 1963 को जन्मे भंसाली कल मंगलवार को अपना 63 बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। वहां खुशी का माहौल देखते ही देखते अफरातफरी में तब्दील हो गया और उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां वो डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। हालांकि, अब फिल्ममेकर की टीम ने इस पूरे मामले को साफ करते हुए इन खबरों को बेसलेस बताया है।
टीम की तरफ से आए संदेश में कहा गया है, 'भंसाली के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। '
भंसाली बड़े पैमाने पर क्लासिक और पीरियड ड्रामा फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। संजय लीला भंसाली ने फिल्मी फैन्स को 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'बाजीराव मस्तानी' और 'हीरामंडी' जैसी तमाम ऐसी फिल्में दीं, जिसने बरसों से लोगों के दिलों पर राज किया है।


Click it and Unblock the Notifications













