संजय लीला भंसाली ने किया नए प्रोजेक्ट 'हीरा मंडी' का ऐलान- आलिया भट्ट ने तुरंत मांगा काम!

संजय लीला भंसाली के नए प्रोजेक्ट का ऑफिशियली अनांउसमेंट हो गया है। संजय लीला भंसाली अपने प्रोजेक्ट हीरामंडी को लेकर काम करेंगे। ये एक वेब सीरीज होगी जिसके जरिए संजय लीला भंसाली ओटीटी पर डेब्यू करेंगे। हीरामंडी नेटफ्लिक्स पर आएगी जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली करेंगे।

नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर संजय लीला भंसाली के साथ इस प्रोजेक्ट की घोषणा की। यह वेब सीरीज स्वतंत्रता से पहले भारत में लाहौर के एक जिले हीरामंडी पर आधारित कहानी होगी। जिसमें पुरानी सांस्कृतिक वास्तविकता, दरबारियों की कहानियों को दर्शाएगी। इस इतिहास को दिखाने के लिए एक बार फिर भंसाली भव्य सेट और कॉस्ट्यूम से लेकर अन्य तैयारियों के साथ नजर आएंगे।

Heera Mandi

इस प्रोजेक्ट को लेकर संजय लीला भंसाली ने कहा, "हीरामंडी उनके तमाम प्रोजेक्ट्स में से सबसे खास रहा है। यह एक महाकाव्य है, जो लाहौर के दरबारियों पर आधारित होगी। मैं इसे बनाने के लिए नर्वस और उत्साहित दोनों हूं। मैं नेटफ्लिक्स के जरिए हीरामंडी को दुनिया भर में लाने के लिए एक्साइटिड हूं।"

हाल में ही संजय लीला भंसाली ने इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किए हैं। इन ढाई दशकों में भंसाली ने दर्शकों के लिए अनोखी और अनसुनी कहानियों को पेश किया। उन्होंने'ब्लैक', 'सांवरिया', 'पद्मावत', 'राम लीला', 'बाजीराव मस्तानी', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' जैसी सर्वश्रेष्ठ कहानियों को पर्दे पर दर्शाया।

 हीरामंडी के लिए आलिया भट्ट फ्री में काम करने को तैयार हैं?

हीरामंडी के लिए आलिया भट्ट फ्री में काम करने को तैयार हैं?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो गंगूबाई काठियावाड़ी में काम करने के बाद आलिया भट्ट भंसाली के साथ फिर से जुड़ना चाहती हैं। वह निर्देशक के साथ हीरा मंडी में काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में कहा गया है कि, आलिया भट्ट ने संजय लीला भंसाली ने हीरा मंडी में काम मांगा है। उनका कहना है कि छोटा हो या बड़ा, कैसा भी रोल हो बस वह इस प्रोजेक्ट के साथ काम करना चाहती हैं और वह पैसा भी नहीं लेंगे।

गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट

गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी है जिसमें लीड रोल में आलिया भट्ट है। इसके ट्रेलर ने खूब प्रशंसा मिली थी। पहला मौका है जब आलिया और संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म के जरिए साथ में काम किया है।

हीरामंडी के लिए कौन होगा भंसाली की पहली पसंद

हीरामंडी के लिए कौन होगा भंसाली की पहली पसंद

अभी तक हीरामंडी के लिए संजय लीला भंसाली ने औपचारिक तौर पर स्टारकास्ट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन कई बार रिपोर्ट्स में सामने आया है कि भंसाली आलिया भट्ट, ऐश्वर्या, माधुरी दीक्षित या दीपिका पादुकोण में से किसी को अपनी फिल्म में ले सकते हैं। ये हस्तियां पहले भी निर्देशक के साथ काम कर चुकी हैं। हालांकि अभी तक कलाकारों को लेकर कुछ भी साफ नहीं है।

जब अमिताभ बच्चन ने संजय लीला भंसाली के लिए किया था फ्री में काम

जब अमिताभ बच्चन ने संजय लीला भंसाली के लिए किया था फ्री में काम

भंसाली ने ब्लैक फिल्म के लिए बिग बी को लेना चाहते थे।। इस फिल्म की स्क्रिप्ट उठाकर भंसाली अमिताभ बच्चन के पास पहुंचे। ब्लैक की कहानी को सुनकर अमिताभ बच्चन ने ये फिल्म फ्री में करने का विचार किया। करोड़ों रुपये की फीस छोड़कर अमिताभ बच्चन ने संजय लीला भंसाली से कहा कि उनके साथ काम करना ही सबसे बड़ी फीस है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X