संजय लीला भंसाली ने गुपचुप पूरा किया ये सीक्रेट प्रोजेक्ट, सितंबर में रिलीज होगी 'सुकून'
जब भी शानदार निर्देशकों या मेकर्स की बात होती है तो उनमें संजय लीला भंसाली का नाम जरूर सामने आता है। इस समय भी वो कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज को लेकर चर्चा में चल रहे हैँ। खबर है कि काफी जल्दी एक ऐसे प्रोजेक्ट को संजय लीला भंसाली लॉन्च करने वाले हैं जो कि उन्होने काफी सीक्रेट रखा था। दरअसल हम बात कर रहे हैं एक गजल की जिसको खुद संजय लीला भंसाली ने कंपोज किया है।
इसका ऐलान उन्होने कभी नहीं किया लेकिन सितंबर में ये गजल जो कि किसी फिल्म से नहीं है वो रिलीज होने वाली है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट है कि लॉकडाउन में गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग बंद हो गई थी जिसके बाद संजय लीला भंसाली ने इस गजल पर काम किया था जिसका टाइटल सुकून है।

अब देखना ये है कि ये गजल सामने आकर कैसे धमाका करती है। इसके अलावा वो एक वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं जिसका नाम हीरामंडी है। इसके पहले वो किसी भी तरह की सीरीज का हिस्सा नहीं बने हैं।
वर्कफ्रंट पर वो इस समय आलिया के साथ ही फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में आलिया गंगूबाई नाम के एक रियल किरदार का रोल कर रहीं हैं।
काफी समय से इसको लेकर चर्चा है और कुछ समय पहले एक विवाद भी सामने आया था। आलिया भट्ट इसके अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में है जिसमें रणबीर कपूर लीड रोल में है। बता दें कि वो पहली बार एसलबी के साथ काम कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications