20 साल की जबरदस्त तैयारी के बाद संजय लीला भंसाली ने अब शुरु की 'बैजू बावरा', जानें डिटेल्स!

Sanjay Leela Bhansali's Baiju Bawra: संजय लीला भंसाली उन निर्देशकों में हैं, जिनकी फिल्मों का सभी को बेसब्री से इंतजार होता है। वह एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जो अपने हर प्रोजेक्ट को पूरे जुनून और परफेक्शन के साथ पूरा करते हैं.. ताकि दर्शकों को ऐसा अनुभव मिले, जैसा पहले उन्होंने कभी नहीं किया हो।
संजय लीला भंसाली अपनी किसी भी फिल्म को सिल्वर स्क्रीन्स पर उतारने से पहले सालों तक उस पर काम करने में यकीन रखते हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनका अगला प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' भी पिछले दो दशकों से उनके दिमाग में है। जी हां, यह एक लंबे समय से संजोया गया सपना है जो आखिरकार अब साकार हो रहा है।
सालों तक चलती है फिल्म को लेकर प्लानिंग
संजय लीला भंसाली का आखिरी प्रोजेक्ट जिसे उन्होंने इतने लंबे समय तक अपने दिमाग में रखा था, वो "बाजीराव मस्तानी" थी। एक ऐतिहासिक फिल्म जिसे उन्होंने अपनी रोमांटिक क्लासिक "हम दिल दे चुके सनम" के ठीक बाद बनाने की कल्पना की थी।
अब, 20 साल के सोच-विचार और प्लानिंग के बाद, संजय लीला भंसाली "बैजू बावरा" को जीवंत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इन सालों में फिल्म की हर छोटी से छोटी डिटेल पर पूरा ध्यान लगाकर काम किया है। बता दें, दो सिंगर्स के आसपास घूमने वाली ये कहानी पूरी तरह से एक म्यूजिकल फिल्म होगी।
इसके अलावा "बैजू बावरा" की कास्टिंग को लेकर ऐसी अफवाहें सामने आ रही है कि फिल्म में पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। हालांकि फिलहाल इस पर कोई आधिकारिय बयान नहीं आया है। फिल्म के लिए इन अफवाहों और प्रत्याशा को देखते हुए कह सकते है कि यह संजय लीला भंसाली के अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी वेंचर्स में से एक के रूप में उभरा है।
1952 में बनी थी बैजू बावरा पर सुपरहिट फिल्म
बता दें, 'बैजू बावरा' ओरिजिनल फिल्म, विजय भट्ट ने 1952 में बनाई थी। इस फिल्म में भारत भूषण और सुरेंद्र, बैजू बावरा और तानसेन की भूमिका में थे। वहीं मीना कुमारी फिल्म की हीरोइन थी। मीना कुमारी को इस फिल्म के लिए 1964 में पहला फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।
बैजू बावरा एक ऐसे गुमनाम गायक की कहानी है जो तानसेन को हराकर अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। ओरिजिनल फिल्म में 13 गाने थे और फिल्म का म्यूज़िक नौशाद ने दिया था। जिसके लिए उन्हें अपना जीवन का इकलौता फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications












