धमाकेदार एक्शन फिल्म- भंसाली के साथ अक्षय कुमार की फिल्म FINAL- जबरदस्त रीमेक
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली की तमिल सुपरहिट फिल्म कत्थी के हिंदी रीमेक की राइट्स ले ली है। इस प्रोजेक्ट से लंबे समय से अक्षय कुमार का नाम जुड़ा रहा है। लिहाजा, भंसाली के साथ एक बार फिर अक्षय कुमार की जोड़ी बनने वाली है। भंसाली इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म का निर्देशन कौन करेगा, फिलहाल यह फाइनल नहीं है.. लेकिन काफी उम्मीद है कि फिल्म को ए आर मुरुगदास ही डाइरेक्ट करेंगे।
100 करोड़ की बिग बजट फिल्म- रामयुग फाइनल- बाहुबली स्टाइल
अक्षय ने भंसाली की प्रोड्यूस की हुई सुपरहिट फिल्म राउडी राठौर में काम किया था, जो तमिल की फिल्म विक्रमारकुडू का हिंदी रीमेक थी। याद दिला दें, फरवरी 2018 में जब अक्षय कुमार ने संजय लीला भंसाली के कहने पर अपने फिल्म पैडमैन पद्मावत के रास्ते से हटाई थी.. तो वादा लिया था कि भंसाली उनके साथ एक फिल्म करेंगे।

साल 2014 में आई फिल्म तमिल फिल्म कत्थी में सुपरस्टार विजय के मुख्य किरदार निभाया था। इसकी कहानी किसानों की ज़मीन पर कब्ज़ा और उनकी आत्महत्या पर आधारित थी। फिल्म में विजय ने डबल रोल किया था।
बहरहाल, यहां देखें फिल्मों की लिस्ट, जिसके हिंदी रीमेक का है इंतजार-


Click it and Unblock the Notifications











