भतीजी को लाइमलाइट दिलाने के चक्कर में Sanjay Leela Bhansali ने दिया Richa Chaddha को धक्का, वीडियो वायरल

Sanjay Leela Bhansali Video: संजय लीला भंसाली हाल ही में अपनी नई और पहली वेब सीरीज हीरामंडी के कारण चर्चा में हैं और सिर्फ वो ही नहीं, बल्कि उनकी भतीजी, एक्ट्रेस शर्मिन सेगल भी गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रही हैं। इन सबके बीच अब इंटरनेट पर भंसाली का ऋचा चड्ढा को धक्का देकर शर्मिन को पास खींचने का एक वीडियो वायरल हो गया है।
वीडियो में, ऋचा को हीरामंडी की स्क्रीनिंग पर भंसाली और बाकी कलाकारों का स्वागत करते देखा जा सकता है। हालांकि, जैसे ही उन्होंने एक-दूसरे का ग्रीट किया और पूरी टीम कैमरे के लिए पोज देने के लिए खड़ी हुई, फिल्म निर्माता को ऋचा को एक तरफ कर दिया और बीच में शर्मिन को अपने करीब खींच लिया। इस दौरान उन्होंने शर्मिन के गाल पर एक किस भी किया।
यह वीडियो अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, "मुझे लगता है कि ऋचा को एसएलबी के साथ खड़ा करने के लिए शर्मिन दूसरी तरफ चली गई थी, लेकिन भंसाली ने उन्हें सेंटर में खींच लिया" एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, "इससे अच्छा तो करण जौहर है, उसके पास कम से कम हिट फिल्में तो ज्यादा हैं।"
जब से हीरामंडी 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है, तब से शर्मिन को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि नेटिज़न्स ने उन्हें 'एक्सप्रेशनलेस' कहा है और उनके कैरेक्टर को दी गई कहानी और उनकी एक्टिंग स्किल को घटिया कहा है। नेटिज़न्स ने इसे 'नेपोटिज्म का एक मामला' भी कहा और कहा क्योंकि शर्मिन को इस वेब सीरीज में रोल सिर्फ इसलिए मिला क्योंकि वह भंसाली की भतीजी हैं। ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कमेंट्स भी बंद कर दिए हैं।
SLB greeting Richa and then moving her aside to make sure his niece is in the spotlight next to him
byu/MogamboKiMummy inBollyBlindsNGossip


Click it and Unblock the Notifications