आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का ऐलान, नए साल की शुरुआत भंसाली के साथ!

संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है।महाराष्ट्र में थिएटर खुलने के ऐलान के साथ कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। अब संजय लीला भंसाली ने भी आलिया भट्ट और अजय देवगन अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटिड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी अगले साल 6 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। आलिया भट्ट की फिल्म नए साल की शुरुआत में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को नए साल के त्यौहार और न्यू ईयर जैसे त्यौहारों का बेनिफिट मिल सकता है।

Gangubai Kathiawadi

गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर पहले तक ये खबरें थीं कि फिल्म को दिवाली पर भंसाली रिलीज करेंगे। लेकिन पहले कोरोना के चलते इस फिल्म की रिलीज डेट घोषित नहीं की गई थी। और फिर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के थिएटर खोलने के ऐलान के साथ ही रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी के जरिए दिवाली को बुक कर लिया।

बता दें गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म को भंसाली व जयंतिलाल गड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और आलिया भट्ट के किरदार व एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X