PICS: हाथ जोड़कर भंसाली ने अक्षय को कहा थैंक यू...कहा, ज़िंदगी भर ये बात नहीं भूलंगा

संजय लीला भंसाली और अक्षय कुमार ने आखिरकार मिलकर ये फैसला ले लिया है कि पद्मावत और पैडमैन क्लैश नहीं करेंगी। अक्षय कुमार ने अपने घर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और दोनों ने मीडिया से बात की।

अक्षय ने कहा कि भंसाली का पहले आना ज़रूरी है, इनका काफी कुछ दांव पर लगा है। इस पर संजय लीला भंसाली ने हाथ जोड़कर अक्षय का धन्यवाद किया और मीडिया से गुज़ारिश की कि अक्षय के लिए तालियां तो बनती हैं।

sanjay-leela-bhansali-folds-his-hands-says-thank-you-to-akshay-kumar

भंसाली ने ये भी कहा कि हमारी फिल्म क्लैश हो रही थी और जितने बड़े स्टार अक्षय कुमार हैं, उनके साथ क्लैश करने पर हमारा काफी नुकसान हो रहा था। मैं खुश हूं कि इन्होंने ये बात समझी।

वहीं अक्षय ने अपने प्रोड्यूसर को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने मौके की नज़ाकत को समझा। अक्षय का कहना था कि उनका पैसा है, उनकी भी फिल्म है लेकिन उन्होंने बात को समझा, इसलिए उनका धन्यवाद।

भंसाली ने कहा कि आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अक्षय पर गर्व होगा। मैं सारी ज़िंदगी ये नही भूलूंगा जो उन्होंने आज मेरे लिए किया है। उनकी फिल्म से क्लैश करना हमें भारी पड़ता। आप सब जानते हैं कि पद्मावती कितनी मुश्किल से बनी है। मैं 2 साल बाद आप लोगों से मिल रहा हूं।

खैर, सबने चैन की सांस ले ली है कि फिल्म रिलीज़ हो रही है। और अब सबको बस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का इंतज़ार है -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X