संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' होगी भारत की अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिकल फिल्म, दो गायकों की है कहानी!

sanjay-leela-bhansali-baiju-bawra-will-be-india-biggest-musical-film-ever

Sanjay Leela Bhansali's Baiju Bawra: अपनी हर फिल्म के साथ दर्शकों के दिल पर राज करने वाले फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनका पूरा फोकस अपनी अगली मैग्नम ओपस 'बैजू बावरा' पर हैं, जिसे भारत की अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिकल फिल्म माना जा रहा है।

संजय लीला भंसाली उन निर्देशकों में हैं, जो अपने हर प्रोजेक्ट को पूरे जुनून और परफेक्शन के साथ पूरा करते हैं। म्यूजिक भी हमेशा से ही उनकी फिल्मों की खासियत रहा है। उन्होंने अपनी फिल्मों में लगातार यादगार साउंडट्रैक दिए हैं, जो सालों साल भी लोगों के दिलों में बने रहते हैं।

परफेक्ट म्यूजिकल फिल्म बनेगी 'बैजू बावरा'

सूत्रों की मानें तो, 'बैजू बावरा' से भी दर्शक एक अलग ही लेवल के म्यूजिक की उम्मीद कर सकते हैं। इस फिल्म के साथ भंसाली एक बार फिर अपना जादू बिखेरते, कलाकारों से असाधारण प्रदर्शन लेते, और फिल्म को उसकी संगीत प्रतिभा से मेल खाने के लिए भावनात्मक गहराई से भर देंगे।

संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' दो गायकों की कहानी है। ऐसे में उनके पास अपनी संगीत क्षमता का जोरदार प्रदर्शन करने के लिए एकदम परफेक्ट मौका है। इस फिल्म की कहानी म्यूजिक के इर्द-गिर्द घूमती है और भंसाली इस विषय को अपनी पूरी क्षमता के साथ एक्सप्लोर करने की उम्मीद करते हैं।

संगीत की अच्छी समझ, बारीकियों पर ध्यान और एक विजुअल और फिल्म बनाने की उनकी क्षमता के साथ, 'बैजू बावरा' में भारत की अब तक की सबसे बड़ी म्यूजिकल फिल्म बनने की सभी चीजें मौजूद हैं। कह सकते है कि यह संजय लीला भंसाली के शानदार करियर की एक और ऐसी फिल्म हैं जिसका लोगों को पूरी शिद्दत से इंतजार है।

1952 में बनी थी बैजू बावरा पर सुपरहिट फिल्म

बता दें, 'बैजू बावरा' ओरिजिनल फिल्म, विजय भट्ट ने 1952 में बनाई थी। इस फिल्म में भारत भूषण और सुरेंद्र, बैजू बावरा और तानसेन की भूमिका में थे। वहीं मीना कुमारी फिल्म की हीरोइन थी। मीना कुमारी को इस फिल्म के लिए 1964 में पहला फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

बैजू बावरा एक ऐसे गुमनाम गायक की कहानी है जो तानसेन को हराकर अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। ओरिजिनल फिल्म में 13 गाने थे और फिल्म का म्यूज़िक नौशाद ने दिया था। जिसके लिए उन्हें अपना जीवन का इकलौता फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X