सलमान खान.. संजय लीला भंसाली.. और FAKE पोस्ट.. यहां जानें पूरी बात!
सोशल मीडिया पर संजय लीला भंसाली की नकली इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रही है, जहां सलमान खान के साथ काम करने की बात कही गई है।
ट्यूबलाइट प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने मजाक मजाक में ही बयान दे दिया कि वे संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म करने वाले हैं। फिर क्या था.. उनकी फिल्म से जुड़ी तमाम अफवाहें तेज़ होने लगी। लेकिन हद तो तब हो गई.. जब हर जगह संजय लीला भंसाली और सलमान की एक तस्वीर वायरल होने लगी।
8 साल बाद.. 'दबंग 3' में इनसे जुड़ेंगे सलमान खान.. सुपरहिट जोड़ी!
बताया जा रहा है कि यह तस्वीर संजय लीला भंसाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कंफर्म किया है कि वे सलमान खान के साथ 10 सालों के बाद फिल्म करने जा रहे हैं।

बहरहाल, जब हमने इस खबर की पुष्टि करने के लिए खोज़बीन की तो सामने आया कि यह पोस्ट संजय लीला भंसाली के नाम से किसी फेक यानि की नकली अकाउंट से किया गया है। जिसे हर जगह सनसनी बनाकर पेश किया जा रहा है।
जबकि सच यह है कि फिलहाल संजय लीला भंसाली और सलमान खान की फिल्म को लेकर कहीं भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications