यहां लगाइए 400 करोड़ का BLOCKBUSTER ठप्पा...उधर 300 पर ही रूकेंगे सलमान!
Recommended Video

संजय लीला भंसाली की पद्मावती लगातार विवादों का मुद्दा बनी हुई है। विवाद केवल एक अफवाह है जिसके अनुसार, पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच एक इंटिमेट सीन है जो कि ड्रीम सीक्वंस है।
बस जबसे ये खबर फैली, तब से लोग संजय लीला भंसाली के पीछे पड़ गए। उन्हें मारा गया। उनके सेट जलाए गए और संजय लीला भंसाली ने लिखित दिया कि ये खबर गलत है।

अब संजय लीला भंसाली ने एक वीडियो के माध्यम से फिर से ये बात दोहराई है। भंसाली ने स्पष्ट कहा कि मैंने ये फिल्म बहुत ही ज़िम्मेदारी और ईमानदारी से बनाई है।
फिल्म में ऐसा कोई ड्रीम सीक्वंस नहीं हैं जिसकी बात की जा रही है। इतना ही नहीं, फिल्म में पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच ऐसा कोई सीन नहीं है जो किसी की मान मर्यादा को ठेस पहुंचाए।
मैंने राजपूत मान - मर्यादा का पूरा ख्याल रखते हुए ये फिल्म बनाई है। मैं हमेशा से पद्मावती की कहानी से प्रभावित रहा हूं। और ये फिल्म उनके आत्मसम्मान, हिम्मत और बलिदान के लिए बनाई गई है।
अगर भंसाली का ये वीडियो काम कर गया तो पद्मावती को बॉलीवुड की पहली 400 करोड़ी फिल्म बनने से अब कोई नहीं रोक सकता। वैसे भी पद्मावती में बॉलीवुड की बाहुबली बनने के सारे लक्षण दिख रहे हैं -


Click it and Unblock the Notifications

