..................... Sanjay Leela Bhansali Calls Sharmin Segal Correct Choice For Heeramandi Alamzeb Amid Trolling - Hindi Filmibeat

भतीजी Sharmin की बेइज्जती सह ना सके Sanjay Leela Bhansali, बताया क्यों एक्ट्रेस को बनाया आलमजेब

Sanjay Leela Bhansali

Sanjay Leela Bhansali on Sharmin Segal Trolling: बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। 1 मई को रिलीज हुई इस पीरियड ड्रामा सीरीज को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली रिव्यूज मिले। इस शो को एक्टर्स के शानदार प्रदर्शन के लिए भी सराहा गया। लेकिन भंसाली की भतीजी को इस पूरे वेब सीरीज में ट्रोल किया गया।

हीरामंडी में संजय लीला भंसाली की एक्ट्रेस शर्मिन सहगल को उनकी एक्सप्रेशनलेस एक्टिंग के लिए बेरहमी से ट्रोल किया गया। अब एक इंटरव्यू में भंसाली ने कहा कि उन्होंने शर्मिन को हीरामंडी में इसलिए नहीं लिया क्योंकि वह उनकी रिश्तेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक्ट्रेस को 'कठिन परिस्थितियों से गुजरना' पड़ा और कई ऑडिशन भी देने पड़े।

यह खुलासा करते हुए कि उन्होंने शर्मिन को आलमजेब का रोल निभाने के लिए क्यों चुना, भंसाली ने इंडिया टुडे को बताया, "उनके पास आलमजेब जैसा चेहरा होना चाहिए - कोई ऐसा एक्टर जो तवायफ नहीं बनना चाहता है। मुझे एक ऐसे एक्टर की जरूरत थी जो फ्रेश हो, मासूम दिखने वाला हो। कोई ऐसा जो तवायफ की तरह बात ना करता हो। ऐसा शख्स जो आजाद होना चाहता है और कविताएं लिखना चाहता है। इसलिए मुझे लगा कि शर्मिन आलमजेब के लिए सही चॉइस थी।

शो की रिलीज़ के बाद शर्मिन की ट्रोलिंग भी की गई और उन्हें नेपो किड कहा गया। हालांकि, निर्देशक ने अब कहा है कि शर्मिन को उनसे किसी भी तरह की मेहरबानी या छूट नहीं मिली और उन्हें यह रोल पाने के लिए बाकी सभी लोगों की तरह ही कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

शर्मिन को किस तरह से कठिन दौर से गुजरना पड़ा, इसके बारे में खुलते हुए, भंसाली ने कहा, "मैंने उसे इसलिए नहीं चुना क्योंकि वह मेरी भतीजी है। उसे इस कठिन दौर से गुजरना पड़ा। बहुत सारे टेस्ट और ऑडिशन हुए। इसका कोई अंत नहीं था मैंने उसके साथ कई टेस्ट किए हैं। जब मैंने उन्हें कास्ट करने का फैसला लिया, तब मैंने कहा कि आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, आपको इसे सही करना होगा क्योंकि यह एक ऐसी दुनिया है, जहां आप कभी नहीं गए हैं। आपने इस तरह की दुनिया में कभी एक्टिंग नहीं की है। शो के इन सभी अन्य कलाकारों ने समय के साथ इस तरह की फिल्म या इस तरह के कैरेक्टर में काम किया है, उन्होंने इन सभी नजाकत और ठुमका और नखरा को समझा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X