2019 बालाकोट एयरस्ट्राइक पर भंसाली की मुहर, कौन बनेगा जांबाज़ ऑफिसर अभिनंदन?
2019 की शुरूआत बॉलीवुड के लिए शानदार थी। एक तरफ, जहां, उरी ने भारत की पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राईक के नज़ारे को परदे पर उतारा वहीं बालाकोट एयर स्ट्राईक के बाद बॉलीवुड के पास एक और मुद्दा था।
विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पर फिल्मों के नाम तक रजिस्टर कर लिए गए थे। अब संजय लीला भंसाली और भूषण कुमार ने 2019 बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिल्म बनाने के लिए हाथ मिला लिया है और फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।

इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे, नेशनल अवार्ड विजेता अभिषेक कपूर। हालांकि फिलहाल फिल्म की स्टारकास्ट नहीं तय है लेकिन ये तय है कि ये फिल्म भारतीय वायुसेना के उस जांबाज़ किस्से को परदे पर उतारेगी।
गौरतलब है कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के साथ पूरा देश एकजुट हो चुका था और पाकिस्तान से उनके सही सलामत घर वापसी की दुआ कर रहा था। अब एक देशभक्त हीरो से ज़्यादा बॉलीवुड को क्या सफलता दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
