..................... Sanjay Leela Bhansali may start his dream project Bajirao Mastani with Salman Khan | सलमान संग ही बनाऊंगा अपना ड्रीम प्रोजेक्ट: भंसाली - Hindi Filmibeat

सलमान संग ही बनाऊंगा अपना ड्रीम प्रोजेक्ट: भंसाली

बेहतरीन निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ने एक बार फिर से कहा है कि वो अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बाजीराव मस्तानी जब भी बनायेंगे तो सलमान संग ही बनायेंगे। क्योंकि सलमान ही उनके किरदार में फिट बैठते हैं।

हालांकि पिछले दिनों खबर उड़ी थी कि सलमान खान की जगह संजय ने शाहरूख को लेकर फिल्म फाइनल कर दिया है लेकिन संजय ने इन सारी बातों को खारिज कर दिया और कहा कि फिल्म बाजीराव जब भी बनेंगी, तो सलमान ही हीरो होंगे।


गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली ने सलमान खान के साथ खामोशी द म्यूजिकल, हम दिल दे चुके सनम और सांवरिया जैसी फिल्म बनायी थी। जिसमें हम दिल दे चुके सनम ने बॉक्सऑफिस पर गदर मचा दी थी।

वैसे पिछले दिनों सलमान-संजय के बीच मनमुटाव की खबर आ रही थी क्योंकि सलमान की फिल्म मेंटल 22 नवंबर को रिलीज हो रही थी, संजय की फिल्म रामलीला के ठीक एक हफ्ते बाद।जिसकी वजह से संजय अपसेट चल रहे थे लेकिन सौहैल खान, जो कि मेंटल के निर्माता हैं,ने फिल्म रिलीज की सारी खबरों को खारिज करके एक बार फिर से संजय लीला भंसाली को खुश कर दिया है। जिसके बाद ही संजय ने बाजीराव मस्तानी वाली बात मीडिया को बतायी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X