पद्मावती..एक गाने के लिए भंसाली ने रणवीर सिंह से कराया 10 रीटेक.क्या है खास!
संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के सबसे क्रिएटिव डायरेक्टर में से एक माने जाते हैं। वो जब काम पूरी परफेक्शन के साथ करते हैं। जब तक उन्हें संतुष्टि नहीं मिलती तब तक वो सीन ओके नहीं करते।दीपिका पादुकोण के गाने घूमर को देखकर भी आप समझ सकते हैं कि वो परफेक्शन में कितना ज्यादा विश्वास करते हैं।
और अब एक बार रणवीर सिंह के साथ भी संजय लीला भंसाली ने कुछ ऐसा ही किया। दरअसल पिछले दिनों संजय लीला भंसाली ने रणवीर सिंह के साथ एक गाना शूट जो खासकर रणवीर सिंह पर फिल्माया गया। फिल्म के कोरियग्राफर गणेश आचार्य हैं।

गाने की शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफर गणेश आचार्य रणवीर सिंह के 3 ही रीटेक से संतुष्ट हो गए लेकिन संजय लीला भंसाली को रणवीर द्वारा दिया जा रहा सीन परफेक्ट नहीं लग रहा था और इसलिए रणवीर सिंह से इस गाने में 1..2.. नहीं बल्कि पूरे 10 रीटेक करवाए।तब जाकर संजय लीला को परफेक्शन नजर आया और उन्होंने सबकुछ ओके किया।
पहले भी संजय लीला भंसाली हर गाने में और सीन में इतनी ही शिद्दत के साथ मेहनत करते हैं। देखना ये होगा कि इस गाने में ऐसा क्या खास है कि संजय लीला भंसाली ने ऐसा कदम उठाया। पद्मावती का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
लगभग 2 सालों से पद्मावती की पूरी टीम एक भव्य फिल्म को बनाने में काफी मेहनत कर रही है। दर्शकों के लिए अच्छी बात ये भी है कि यह फिल्म3D में आएगी। आज ही फिल्म का 3D ट्रेलर लॉन्च किया गया ।


Click it and Unblock the Notifications