संजय लीला भंसाली ने 'हीरा मंडी' के लिए वेटरन एक्ट्रेस मुमताज को किया अप्रोच, मिला ये जवाब!
संजय लीला भंसाली की फिल्म के साथ साथ फैंस उनके हर प्रोजेक्ट के लिए इंतजार करते हैं और कुछ समय से वो एक खास प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं जिसका नाम हीरा मंडी है। जी हां, इस सीरीज को लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं। ये एक शानदार वेब सीरीज होने वाली है और ऐसा कहा जा रहा है कि संजय लीला भंसाली एक दमदार सीरीज के लिए आगे आए हैं। रिपोर्ट्स हैं कि इस वक्त संजय लीला भंसाली लगातार इस वेब सीरीज के लिए कास्टिंग कर रहे हैं।
ऐसे में कई अभिनेत्रियों का नाम सामने आ चुका है। लेकिन आज हम जिस वेटरन एक्ट्रेस का नाम लेने जा रहे हैं वो आपको चौंका देगा। दरअसल हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री मुमताज की,

जिनको हीरा मंडी के लिए संजय लीला भंसाली ने अप्रोच किया है। हालांकि खबरें हैं कि मुमताज ने इस ऑफर स्वीकार नहीं किया है और ना ही वो संजय लीला भंसाली के साथ वो नजर आने वाली हैं।

मुमताज
मुमताज की बात करें तो उन्होने अपने जमाने में कई धमाकेदार फिल्मों में काम किया था। संजय लीला भंसाली के साथ उन्होने काम करने से इसलिए मना किया क्योंकि वो वापसी करने के विचार में बिल्कुल नहीं है। ये शानदार वेब सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी,

वर्कफ्रंट
जो आज़ादी से पहले के भारत में लाहौर के एक जिले हीरामंडी की छिपी हुई सांस्कृतिक वास्तविकता, दरबारियों की कहानियों का पता लगाएगी। इसमें भंसाली की फिल्म के सभी ट्रेडमार्क भी होंगे। वर्कफ्रंट पर संजय लीला भंसाली इस वक्त आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर बिजी हैं।

शूटिंग लंबे समय से जारी है
इस फिल्म की शूटिंग लंबे समय से जारी है लेकिन फिल्म कोरोना काल के कारण रिलीज नहीं हो पा रही है। ये फिल्म भी एक रियल लाइफ किरदार पर आधारित है जो कि शानदान होने वाली है।

पर्दे पर जादू
आलिया भट्ट की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्होने काफी मेहनत की है और संजय लीला भंसाली का निर्देशन पर्दे पर जादू लेकर आने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











