सलमान खान और ऐश्वर्या राय के साथ काम करेंगे संजय लीला भंसाली, खबर है पक्की
संजय लीला भंसाली, सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच का ईक्वेशन काफी अजीब है। और अब इस ईक्वेशन को और भी अजीब बना दिया है दोनों के साथ काम करने की खबर ने। जब से खबर आई है कि सलमान खान और संजय लीला भंसाली एक साथ हम दिल दे चुके सनम नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं तब से ऐश्वर्या राय का नाम भी जुड़ चुका है।
अब सलमान खान और ऐश्वर्या राय भंसाली के साथ काम तो कर रहे हैं लेकिन दो अलग अलग फिल्मों में। एक तरफ, जहां भंसाली ने सलमान को एक लव स्टोरी के लिए अप्रोच किया है वहीं ऐश्वर्या राय को एक बार फिर से साहिर लुधियानवी बायोपिक के लिए अभिषेक बच्चन के साथ अप्रोच किया गया है।

गौरतलब है कि साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी बहुत ही दिलचस्प है लेकिन ज़्यादातर लोगों को पता नहीं है। पहले इस फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा को अप्रोच किया जा रहा है। बात करें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की तो उन्हें अनुराग कश्यप भी अपनी फिल्म गुलाब जामुन के लिए अप्रोच कर चुके हैं।
सूत्रों की मानें तो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, दोनों ही भंसाली के इस प्रोजेक्ट में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में बड़े दिलचस्प अंदाज़ में ही सही लेकिन भंसाली, सलमान और ऐश्वर्या दोनों के साथ काम करेंगे। वैसे दोनों साथ में कभी काम नहीं कर सकते, इसमें किसी को दो राय नहीं होनी चाहिए।
आपको याद दिला देते हैं सलमान खान का वो इंटरव्यू जो उन्होंने ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद, ऐश्वर्या राय के बारे में दिया था -


Click it and Unblock the Notifications
