संजय लीला भंसाली ने बुक की दीवाली 2021, बैजू बावरा रीमेक की डीटेल्स
संजय लीला भंसाली ने हाल ही में आलिया भट्ट के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी पर बायोपिक अनाउंस की है। और आज उन्होंने दीवाली पर धमाका करते हुए अपनी अगली फिल्म अनाउंस कर दी है। गंगूबाई के बाद संजय लीला भंसाली, बैजू बावरा रीमेक पर काम करेंगे।
काफी समय से संजय लीला भंसाली बैजू बावरा रीमेक पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के रीमेक राइट्स उनके पास काफी पहले से हैं और अफवाहें हैं कि उन्होंने सबसे पहले इस फिल्म के रीमेक के लिए सलमान खान, शाहरूख खान और आलिया भट्ट को अप्रोच किया था।

ओरिजिनल फिल्म, विजय भट्ट ने 1952 में बनाई थी। इस फिल्म में भारत भूषण और सुरेंद्र, बैजू बावरा और तानसेन की भूमिका में थे। वहीं मीना कुमारी फिल्म की हीरोइन थी। मीना कुमारी को इस फिलम के लिए 1964 में पहला फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।
ओरिजिनल फिल्म में 13 गाने थे और फिल्म का म्यूज़िक नौशाद ने दिया था। जिसके लिए उन्हें अपना जीवन का इकलौता फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की थी। हम आपको बताते हैं बैजू बावरा की बेहद दिलचस्प कहानी -


Click it and Unblock the Notifications