ओटीटी पर नहीं रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी? खुशी से झूमे फैंस!
निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्मों की रिलीज काफी चर्चा में रहती है और हर फिल्म उनकी काफी शानदार साबित होती है। इस समय आलिया भट्ट अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर चर्चा में हैं जो कि संजय लीला भंसाली की निर्देशित कर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ओटीटी पर रिलीज नहीं होगी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है।
पहले खबर आई थी कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ था। अब इतना तय है कि ओटीटी पर ये फिल्म रिलीज नहीं होगी। आलिया भी इससे खुश होंगी।

गौरतलब है कि इस समय एक के बाद एक फिल्में सामने आ रहीं हैं और जुलाई में कुछ फिल्में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आलिया भट्ट कमाल की एक्ट्रेस है। आलिया भट्ट अपने काम के लिए जानी जाती है। जिन्हें परफेक्शनिस्ट कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
शानदार अभिनय के बाद उन्होंने हाल में ही अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है जिसके तरत वह अपनी फिल्म डार्लिंग लेकर आने वाली हैं। इस फिल्म पर उन्होंने हाल में ही काम किया है, जिसकी तारीफें हो रहीं हैं।
इस फिल्म के अलावा वो कई और शानदार फिल्मों में नजर आने वाली हैं। रणवीर सिंह के साथ एक बार फिर से उनकी एक फिल्म आ रही है जिसका ऐलान कुछ समय पहले हुए था और फैंस इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications