सलमान खान और श्रीदेवी को इस फिल्म में ट्रिब्यूट देंगे संजय लीला भंसाली, सबसे बड़ी खबर!
सुपरस्टार सलमान खान का स्टारडम कैसा है ये तो सभी जानते हैं। सलमान खान वो सितारे हैं जिनकी फिल्में उनके नाम मात्र से ही चल जाती है। इसके अलावा बात करें दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की तो उनको भी लोग काफी पसंद करते थे। इस समय जो खबर इन दोनों को लेकर सामने आने वाली है वो काफी शानदार है। खबर है कि मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली कुछ ऐसा करने वाले हैं जो कि फैंस को काफी पसंद आने वाला है।
पता चला है कि संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फिल्म में सलमान खान और श्रीदेवी को ट्रिब्यूट देने वाले हैं। दरअसल संजय लीला भंसाली.. पूनम ढिल्लन और अशोक ठकेरिया के बेटे अनमोल को लॉन्च करने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'ट्यूजडे और फ्राइडे' होने वाला है। इस फिल्म में अनमोल के साथ मिस इंडिया 2014 की रनरअप झटलेका मल्होत्रा नजर आने वाली हैं।
कंगना रनौत से क्यों नफरत करते हैं लोग? अभिनेत्री ने खुद कर डाला ये खुलासा


Click it and Unblock the Notifications