माधुरी के साजन बनना चाहते थे संजय लीला भंसाली

जीं हा खुद संजय का कहना है कि वो माधुरी की हर अदा के दीवाने हैं, उन्हें उनकी आंखे, उनकी मुस्कुराहट उनकी एक्टिंग और उनका डांस इस कदर अच्छा लगता था कि वो उनकी फिल्में एक बार नहीं बल्कि दस-दस बार देखा करते थे। संजय ने कहा उनकी कोशिश हमेशा से रही कि वो हमेशा से माधुरी को लेकर फिल्म बनायें, लेकिन उनकी कोशिश रंग नहीं ला पायीं।
संजय ने सोचा था कि उनकी पहली फिल्म खामोशी में माधुरी ही अदाकारा हो लेकिन ऐसा हो नहीं पाया, लेकिन जब वो देवदास बना रहे थे उन्होंने सोच रखा कि चंद्रमुखी माधुरी ही होगी और कोई नहीं। संजय कहते है कि आज भी माधुरी की हां का इंतजार है, अगर वो तैयार हो जाती हैं तो उनके लिए फिल्म वो खुद बनायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











