कपूर परिवार में महायुद्ध! संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने ननद मंधिरा पर किया मानहानि का केस, लगाए कई आरोप
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का जब से निधन हुआ है तब से ही उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। जहां अभी तक यह मामला करिश्मा कपूर के बच्चों और प्रिया सचदेव के बीच था। वहीं अब इस मामले में करिश्मा कपूर और संजय कपूर की बहन मंधिरा कपूर भी खिंचती नजर आ रही हैं। फिलहाल तो केस ने नया मोड़ लिया है और बताया जा रहा है कि प्रिया सचदेव ने ननद मंधिरा कपूर स्मिथ के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज किया है।

बार एंड बेंच के मुताबिक प्रिया सचदेव ने यह शिकायत की है कि उनकी ननद मंधिरा कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Youtube, Instagram, X पर कुछ पोस्ट और वीडियो फैलाए जिसमें प्रिया सचदेव के खिलाफ नफरत और सामाजिक बहिष्कार का इरादा झलक रहा था। इसके अलावा उनका कहना है कि मंधिरा ने प्रिया पर कई झूठे आरोप भी लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि ननद मंधिरा ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि संजय और प्रिया की शादी में कुछ दिक्कतें भी थीं।
वहीं HT से बात करते हुए मंधिरा कपूर ने कहा कि मैंने झूठ क्या कहा है इसमें ? मंधिरा कहती हैं जो भी मैं जिसे भी जो कुछ भी बता रही हूं वह सब पहले से ही कोर्ट को पता है तो यह मानहानि कैसे हुई ? मंधिरा आगे कहती हैं कि अगर मैंने कोई भी बात झूठी कही है तो प्रिया सामने से आकर मुझसे बात कर सकती हैं। इतना ही नहीं मंधिरा ने यह भी कहा कि उन्हें तो अपने ऊपर हुए इस केस के बारे में सोशल मीडिया से ही पता चला है फिलहाल उनके पास कोई नोटिस नहीं आया है। मंधिरा कहती हैं कि जो कुछ हो रहा सब समझ आ रहा है और मुझे मेरे फोकस से हटाने की कोशिश की जा रही है।
मंधिरा कहती हैं मैं मेरी मां के साथ रोज बैठती हूं बात करती हूं वह बहुत दुखी हैं। वह कहती हैं सब पहले जैसा हो जाए। यह सब मैंने और तुम्हारे पिता ने मिलकर बनाया था। मुझे हैरानी है कि मेरे माता पिता ने मिलकर जो कुछ किया आज उनके नाम पर कुछ भी नहीं है। अगर प्रिया किसी बात से नाराज हैं तो इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती। मंधिरा कहती हैं कि सच तो यह है कि जो कुछ भी है वो मेरा, मेरी मां, मेरी बहन और मेरे भाई के बच्चों का है। हम प्रिया को विरासत से अलग नहीं कर रहे, लेकिन जो हो रहा है वह पूरी तरह से गलत है।


Click it and Unblock the Notifications











