संजय कपूर संपत्ति विवाद में नया मोड, सास-ननद और बहू में छिड़ी जंग, कोर्ट में प्रिया सचदेव में दिया बड़ा बयान

संजय कपूर का जब से निधन हुआ है तब से एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब उनकी 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद ना छिड़ा हो। कभी इस केस में करिश्मा कपूर आती हैं तो कभी उनके बच्चे। इतना ही नहीं अब तो घर का हर एक सदस्य संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव के खिलाफ बोलता नजर आ रहा है। बता दें कि प्रिया सचदेव ने ननद मंधिरा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था। उनका कहा था कि मंधिरा ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठा बयान दिया है जो उनकी इमेज को खराब कर रहा है।

Sanjay kapur

बंद कमरे में दिया प्रिया ने बयान

वहीं अब प्रिया सचदेव ने इस मामले में पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने बुधवार को सुनवाई की और बंद कमरे में प्रिया सचदेव ने अपना बयान दर्ज करवाया है। प्रिया ने कहा कि मंधिरा पॉडकास्ट और इंटरव्यू के जरिए उनके खिलाफ झूठ फैला रही हैं। प्रिया ने कहा कि कथित मानहानिकारक बातों के जरिए व्यक्तिगत हमले किए गए और कई गंभीर आरोप लगाए गए। बता दें कि अभी इस मामले पर कोर्ट का फैसला बाकी है।

ननद भाभी में छिड़ी जंग

प्रिया का कहना है कि जो भी मंधिरा ने सार्वजनिक बयान दिए हैं वह सब मानहानि के दायरे में आते हैं। इस मामले पर अभी कोर्ट ने कोई फैसला नहीं दिया है, लेकिन वह इस मामले पर बात करके उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि इस केस के अलावा करिश्मा कपूर और उनके बच्चों का संपत्ति विवाद अभी भी कोर्ट में पेंडिंग है।

सास ने किया बहू के खिलाफ केस दर्ज

इतना ही नहीं संजय कपूर की मां ने भी बहू प्रिया सचदेव के खिलाफ याचिका दायक की है। दरअसल करिश्मा के बच्चों ने प्रिया सचदेव द्वारा जारी की गई वसीयत को फेक बताया है। इतना ही नहीं प्रिया पर उन्होंने संपत्ति से वंचित तक करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद संजय कपूर की मां ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उनका कहना है कि पारिवारिक ट्रस्ट को अमान्य घोषित किया जाए। रानी कपूर का कहना है कि साल 2017 के बाद से जारी, धोखाधड़ी वाले दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X