सजंय कपूर को आखिरी बार देखने के लिए तड़प रही करिश्मा कपूर, डेड बॉडी भारत लाने में आ रही अड़चन

Sunjay Kapur Last Rites: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की 53 साल की उम्र में हुई असमय मौत के बारे में जानकर पूरे कपूर खानदान में शोक है। इसके साथ ही अभी भी संजय कपूर का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। उम्मीद लगाई जा रही है उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में हो सकता है।
संजय कपूर का पार्थिव शरीर भारत लाने में हो रही देरी
दरअसल, संजय कपूर के पास भारत की नहीं बल्कि अमेरिकी की नागरिकता थी। इसी के चलते उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के प्रोसेस में देरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि करिश्मा कपूर भी उनके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रही हैं। उनके ससुर अशोक सचदेव ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया कि फिलहाल पोस्टमॉर्टम चल रहा है और सारे दस्तावेज पूरे होने के बाद ही पार्थिव शरीर भारत भेजा जाएगा।
बिजनेस-स्पोर्ट्स था पैशन
संजय कपूर सोना कॉमस्टार लिमिटेड के चेयरमैन थे और भारत के बिजनेस-स्पोर्ट्स वर्ल्ड में एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्हें मोटरस्पोर्ट्स और पोलो का बहुत शौक था। उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं बेटी समायरा और बेटा कियान।
हार्ट अटैक से मौत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि संजय कपूर का गुरुवार को लंदन में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलो मैच के दौरान उन्हें दिल का दौरा आया और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उससे कुछ घंटे पहले तक वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिवेट थे और लगातार कुछ न कुछ शेयर कर रहे थे। संजय ने मौत से कुछ घंटे पहले अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया क्रैश पर दुख जताया था।
संजय कपूर की तीसरी शादी
2014 में करिश्मा और संजय अलग हो गए थे और 2016 में दोनों का ऑफिशियल तलाक हो गया। करिश्मा से अलग होने के बाद संजय ने तीसरी शादी की। उन्होंने मॉडल और बिजनेसवुमन प्रिया सचदेव से शादी की। दोनों की मुलाकात न्यूयॉर्क में हुई थी और करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने दिल्ली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अजरियस कपूर है।


Click it and Unblock the Notifications











