6 दिन बाद भी नहीं हुआ संजय कपूर का अंतिम संस्कार, इंतजार में सूखे करिश्मा कपूर की आंसू, पत्नी प्रिया गायब

Sanjay Kapur Last Rites: बिजनेसमैन और करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के असमय निधन से हर कोई हैरान रह गया था। जितना हैरान करने वाली संजय कपूर की मौत की खबर थी उससे भी ज्यादा परेशान करने वाला उनका मौत का कारण था। वहीं अब संजय कपूर के निधन को 6 दिन हो गए हैं लेकिन उनके अंतिम संस्कार का कोई अप्टेड नहीं है।
संजय कपूर की मौत पर जहां करिश्मा कपूर ने भी अभी तक चुप्पी साधे हुई है तो वहीं परिवार भी एक अप्डेट देकर खामोश है। इसके साथ ही संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव को एकदम गायब ही हैं। प्रिया सचदेव ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया है। इसके साथ ही वो भारत में है लंदन में है या दुनिया के किस कोने में इसकी कोई भी जानकारी नहीं हैं ना ही संजय कपूर की मौत पर उन्होंने अभी कुछ रिएक्ट किया है।
संजय कपूर के अंतिम संस्कार को लेकर नेटिजंस कई सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन इस मामले में परिवार ने चुप्पी साधी हुई है। कहा जा रहा है कि संजय के पास अमेरिकी नागरिकता होने की वजह से कुछ कानूनी अडचने आ रही है जिसके चलते उनका पार्थिव शरीर भारत लाने में देरी हो रही है। हालांकि इसके बाद से संजय कपूर के अंतिम संस्कार को लेकर कोई अपडेट परिवार ने जारी नहीं किया है।
सवाल ये भी उठ रहे हैं कि क्या कानूनी कार्रवाई के चलते संजय का पार्थिव शरीर अभी भी लंदन में ही फंसा है? या कानूनी अड़चनों के चलते उनका अंतिम संस्कार लंदन में ही कर दिया गया है? या भारत लाकर चुपचाप संजय कपूर का दाह संस्कार कर दिया गया है?


Click it and Unblock the Notifications