पति की मौत के बाद खुद बिजनेसवुमेन बनीं Priya Sachdev Kapur, कभी संजय कपूर थे इस मीटिंग का हिस्सा और अब...

Priya Sachdev Kapur first public appearance: संजय कपूर के निधन के बाद उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर एक बड़े कानूनी झगड़े में फंसी हुई हैं। मामला संजय की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी से जुड़ा है। करिश्मा कपूर और संजय के बच्चे- समायरा और कियान ने दिल्ली हाईकोर्ट में केस दर्ज किया है। उनका आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया ने संजय की वसीयत में बदलाव किया।
पहली बार पब्लिक इवेंट में नजर आईं प्रिया
इन विवादों के बीच प्रिया सचदेव कपूर ने हाल ही में पहली बार पब्लिक अपीयरेंस दी। उन्होंने दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA) के सालाना इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
प्रिया को ACMA की 2025-2026 एग्जिक्यूटिव कमेटी में भी शामिल किया गया। यह पद उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह इंडस्ट्री के टॉप फोरम में उनकी ऑफिशियल एंट्री को दिखाता है।
संजय कपूर का इंडस्ट्री में योगदान
प्रिया Aureus Investment (AIPL) की डायरेक्टर, Sona Comstar की CSR कमेटी की चेयर और नॉन-एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं। वहीं संजय कपूर पहले ACMA के चेयरपर्सन रह चुके थे।
प्रॉपर्टी को लेकर फैमिली कॉन्ट्रोवर्सी
करिश्मा कपूर के बच्चों का कहना है कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें हिस्सेदारी का भरोसा दिया था, लेकिन आखिरी वसीयत में उनका नाम कुछ नहीं था। बच्चों के साथ संजय की मां और बहन ने भी इस वसीयत पर सवाल उठाए हैं।
बच्चों का आरोप है कि प्रिया सचदेव कपूर ने 21 मार्च को तैयार की गई वसीयत को 30 जुलाई को फैमिली मीटिंग में पेश किया। इसी कारण यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है।


Click it and Unblock the Notifications











