'मेरे भाई की नेचुरल मौत नहीं थी..' संजय कपूर की बहन के दावे से हिल जाएगी अदालत, किसपर लगाया आरोप?

Sanjay Kapoor Sister on his Death: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन को लेकर अब कई महीने गुजर चुके हैं। हालांकि उनकी संपत्ति को लेकर आज भी प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच केस चल रहा है।

Sanjay Kapoor

लेकिन आए दिन संजय कपूर के निधन को लेकर कुछ ना कुछ हैरान करने वाला सामने आ ही जाती है। इस वक्त संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने एक बेहद गंभीर दावा किया है। उनका कहना है कि संजय कपूर की नेचुरल मौत नहीं हुई थी।

बता दें कि बिजनेसमैन के निधन के बाद खबर आई थी कि खेल के दौरान उनको अचानक सांस लेने में समस्या हुई थी और बाद में ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। अब मंधीरा कपूर के इस बयान ने फिर से सवालिया निशान लगा दिए हैं।

नहीं हुई नेचुरल डेथ

संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर उनसे काफी क्लोज रही हैं। उन्होने कहा, मेरे भाई की वो मौत बिल्कुल भी नेचुरल नहीं थी। इसके अलावा निधन के बाद से ही मंधीरा हमेशा ही कई तरह के आरोप अपनी भाभी प्रिया सचदेव पर लगाती रही हैं। अब इस गंभीर दावे के बाद लोग हैरान हैं और सच्चाई जानने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि संजय ने तीन शादियां की थीं लेकिन प्रिया सचदेव उनकी मौजूदा पत्नी थी जब देहांत हुआ था। हालांकि करिश्मा कपूर के बच्चों की जिम्मेदारी भी संजय कपूर ने ले रखी थी। यही कारण है कि अदालत में उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति का केस चल रहा है।

एक्स हसबैंड की मौत के फिलहाल करिश्मा कपूर की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि उनके निधन के मौके पर सभी लोग मौजूद थे। कई साल के रिलेशनशिप के बाद करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से शादी की थी लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों का तलाक हो गया था। लेकिन किसी को ये अंदाजा नहीं था कि अचानक एक दिन संजय कपूर इस दुनिया से अलविदा कह देंगे।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X