घर-गाड़ी-बंगले-बिजनेस-प्रॉपर्टी-जायदाद! संजय कपूर की विल, पीछे छोड़ गए अकूत भंडारे, करिश्मा कपूर को क्या मिला

Sanjay Kapoor Will After Death: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन से कपूर फैमिली भी शोक में है। सिटिजनशिप से जुड़ी फॉर्मैलिटी के कारण संजय कपूर का अंतिम संस्कार अभी तक नहीं हुआ है। करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने तलाक ले लिया था हालांकि बच्चों की दोनों मिलकर को-पेरेंटिंग कर रहे थे।
बकिंघम यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई
संजय कपूर एक हाई क्लास बिजनेसमैन थे और वो अपने पीछे अकूत संपत्ति छोड़कर गए हैं। दिल्ली के रहने वाले संजय कपूर ने बकिंघम यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से पढ़ाई की थी। वे कई सारी कंपनियों चलाते थे जिनसे वे मोटी रकम कमाते थे। संजय के पास एक नहीं, बल्कि कई आलीशान बंगले थे। उनकी नेटवर्थ भी अरबों में बताई जाती है।
लग्जरी गाड़ियों के शौकीन
संजय कपूर अपने निधन के बाद अपने बीवी-बच्चों के लिए अकूत संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके पास दिल्ली और मुंबई के साथ-साथ लंदन में भी कई प्रीमियम प्रॉपर्टीज थीं। बिजनेसमैन लग्जीरियस गाड़ियों के शौकीन थे और उनते पास महंगी गाड़ियों का बेहतरीन कलेक्शन भी था। इसके अलावा उन्होंने रियल इस्टेट में भी मोटी रकम इन्वेस्ट की हुई थी। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेट वर्थ करीब 12,450 करोड़ रुपये थी।
संजय कपूर की तीन शादियां
संजय कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी। साल 2003 में संजय ने करिश्मा कपूर से शादी रचाई थी, लेकिन 2016 में दोनों का तलाक हो गया था। करिश्मा ने संजय पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे जिनमें घरेलू हिंसा भी शामिल था। करिश्मा और संजय के दो बच्चे समायरा और किआन हैं जो तलाक के बाद एक्ट्रेस के साथ ही रहते हैं। संजय से तलाक के बाद करिश्मा ने दोबारा शादी नहीं की।
संजय कपूर की विल
2016 में करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने तीसरी बार अपना घर बसाया। उन्होंने 2017 में प्रिया सचदेवा संग सात फेरे लिए थे। प्रिया की ये भी ये दूसरी शादी थी। पहली शादी से प्रिया के पास एक बेटी थी वहीं दूसरी शादी के बाद प्रिया ने संजय कपूर के एक बेटे को जन्म दिया था। करिश्मा कपूर-प्रिया सचदेव और बच्चों में संजय कपूर की प्रॉपर्टी और एसेट्स का बंटवारा उनरी विल के अनुसार और संविधान के अनुसार ही होगा। हालांकि अभी तक संजय कपूर की किसी भी तरह की विल का खुलासा नहीं हुआ है।
करिश्मा कपूर की एलिमनी
रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर को संजय से तलाक के बाद एक आलीशान बंगला मिला था और उन्होंने 14 करोड़ के बॉन्ड दोनों बच्चों के नाम खरीदे थे। संजय और करिश्मा का रिश्ता बहुत ही खराब मोड़ पर आकर खत्म हुआ था। करिश्मा और संजय के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। दोनों ही बच्चों से संजय कई बार मिलने आते थे। वो अपने बच्चों का खर्चा भी उठाते थे। बच्चों की परवरिश और उनके खर्चे के लिए संजय करिश्मा को 10 लाख रुपये हर महीने दिया करते थे।


Click it and Unblock the Notifications











