30,000 करोड़ प्रॉपर्टी विवाद के बीच संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने बदला नाम, कंपनी में मिली नई पोस्ट

Sanjay Kapoor

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और प्रिया सचदेव के पति संजय कपूर का निधन 12 जून को हार्ट अटैक आने की वजह से हुआ था। बता दें कि संजय कपूर के निधन के बाद 30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर जमकर विवाद चल रहा है। सोना कॉमस्टार की सालाना मीटिंग से पहले संजय कपूर की मां रानी कपूर ने कहा कि वह ही कंपनी की असली उत्तराधिकारी हैं। हालांकि बेटे के निधन के बाद कई लोगों ने संपत्ति को हड़पने की कोशिश की है। जहां एक तरफ घर परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। वहीं संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव अपने नाम को लेकर चर्चाओं में आ गई है।

बदला प्रिया सचदेव ने नाम

बता दें कि पति संजय कपूर की मौत के बाद प्रिया सचदेव को उनकी कंपनी में नई पोस्ट मिल गई है। प्रिया सचदेव को नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर अपॉइंट किया गया है। वहीं कंपनी में नई पोस्ट मिलते ही प्रिया सचदेव ने अपना नाम ही सोशल मीडिया पर बदल लिया है। प्रिया ने अपना नाम बदलकर प्रिया संजय कपूर लिख लिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के बायो में नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अपने पद को भी मेंशन किया है, लेकिन आपको बता दें कि लोगों को हैरानी इस बात से हो रही है कि प्रिया का एकाउंट अचानक से दिखना बंद हो गया है। लोगों का मानना है कि शायद प्रिया ने कहीं इंस्टाग्राम एकाउंट तो डिलीट नहीं कर दिया।

प्रॉपर्टी को लेकर छिड़ा विवाद

आपको बता दें कि संजय कपूर के निधन के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद काफी तेज है। जहां पहले यह खबर आई थी कि करिश्मा कपूर अपने बच्चों का हक इस प्रॉपर्टी में मांग रही हैं। वह कुछ शेयरर्स भी मांग रही हैं जो बच्चों के भविष्य को सिक्योर कर सकें, लेकिन बाद में यह खबर झूठी निकली। वहीं अब संजय कपूर की मां रानी कपूर सोना कॉमस्टार के स्टेकहोल्डर्स को एक लेटर लिखा है जिसमें उन्होंने यह कहा है कि पारिवारिक संपत्ति को हड़पने की कोशिश की जा रही है। रानी ने कहा कि वह कंपनी की मेजॉरिटी होल्डर हैं और पति की संपत्ति की इकलौती वारिस हैं। रानी ने यह भी बताया कि कुछ लोगों ने उनसे जबरदस्ती कागजात पर साइन करवाए हैं। उन्हें बेटे की मौत स्वाभाविक नहीं लगती है। वह चाहती हैं कि संजय कपूर की मौत की जांच की जाए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X