इमोशनल हुए संजय कपूर, बेटी शनाया और सुहाना खान की तस्वीर की शेयर
इसमें कोई शक नहीं है कि सुहाना खान और उनकी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर की कोई भी तस्वीर आ जाए वो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होती है। सुहाना खान और शनाया बचपन से ही बेस्ट फ्रेंड्स हैं। हमने और आपने उन्हें बचपन से आईपीएल में शाहरुख खान के साथ देखा है और अब वो बेहद खूबसूरत दिखती हैं और अक्सर उनके बॉलीवुड डेब्यू के चर्चे भी होते हैं।
समय बीतते देर नहीं लगता और संजय कपूर भी ऐसा लगता है अचानक यही एहसास हुआ है। दरअसल उन्होंने अपनी बेटी शनाया कपूर और सुहाना की एक तस्वीर शेयर की और उसका कैप्शन लिखा कि "वो बहुत तेजी से बड़ी हो रही हैं।" इस तस्वीर में सुहाना और शनाया दोनों बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही हैं। आप भी देखिए उनकी तस्वीर।
सुहाना खान और शनाया कपूर दोनों ही अक्सर साथ में पार्टी करते या इवेंट में नजर आती रहती हैं। उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि "सुहाना को एक्टिंग में काफी दिलचस्पी है। हालांकि फिलहाल सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू की कोई संभावना नहीं है क्योंकि शाहरुख खान ने साफ कह दिया है कि उनके घर में कम से कम ग्रेजुएट होना बेहद जरूरी है।"
सुहाना को कई बार स्कूल-कॉलेज में प्ले में परफॉर्म करते भी देखा गया है।शबाना आज़मी भी पहले ही सुहाना खान का एक प्ले देखकर घोषणा कर चुकी हैं कि वो काफी अच्छी एक्ट्रेस होंगी।फिलहाल सुहाना और शनाया दोनों ही अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।पढ़ाई पूरी करने के बाद शनाया भी बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications