..................... Sanjay Kapoor had an idea of ​​his death three days in advance, had written this post on social media? - Hindi Filmibeat

तीन दिन पहले ही संजय कपूर को हो गया था मौत का अंदाजा, सोशल मीडिया पर लिखा था ये पोस्ट?

sunjay Kapoor karisma Kapoor

Sunjay Kapoor Post on Death- करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के अचानक निधन ने सबको हैरान करके रख दिया है। बता दें कि अहमदाबाद वाले प्लेन हादसे को लेकर उन्होने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था और दुख व्यक्त किया था।

लेकिन मौत से करीब तीन दिन पहले जो पोस्ट उन्होने किया था वो काफी हैरान करने वाला है। दरअसल संजय कपूर ने इस पोस्ट पर कुछ ऐसा लिखा था कि लोगों का कहना है कि उनको अपनी मौत का अंदाजा हो गया था।

संजय ने लिखा था, तुम्हारा टाइम धरती पर कम है...." इसके अलावा मोटीवेट करने के लिए उन्होने आगे की लाइनें लिखी थी। इससे लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या संजय को मौत का आभास हो गया था?

अहमदाबाद पर लिखा पोस्ट

संजय कपूर ने हार्ट अटैक से पहले एक पोस्ट अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर लिखा था। उन्होने लिखा, ''अहमदाबाद में दुखद एयर इंडिया दुर्घटना की भयानक खबर। मेरे विचार और प्रार्थनाएँ प्रभावित सभी परिवारों के साथ हैं। इस कठिन घड़ी में उन्हें शक्ति मिले।' #विमान दुर्घटना।'' कहा जा रहे है कि इसके बाद वो पोलो खेलने के लिए चले गए थे। इस दौरान ही उनको हार्ट अटैक आया और मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया था। करिश्मा कपूर की तरफ से फिलहाल किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।

2003 में शादी

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी काफी धूमधाम से साल 2003 में हुई थी। इन दोनों को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि इनका तलाक भी हो सकता है। हालांकि शादी के कुछ सालों के बीच दोनों ंके दर्मियान चीजें बिगड़ती गईं और साल 2014 में दोनों अलग हो गए। इस दौरान करिश्मा कपूर ने पति को लेकर कई तरह के आरोप भी लगाए थे। दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं जो कि करिश्मा कपूर के पास रहते हैं।

Read more about: karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X