12 हजार मजदूरों के मसीहा 'सोनू सूद' पर बनेगी फिल्म, लेकिन हीरो होंगे अक्षय कुमार, बड़ी खबर !
सोनू सूद इन दिनों मजदूरों की लगातार मदद करके फोकस में आ गए हैं। उनकी चर्चा चारों तरफ हो रही है। कोई उनकी मूर्ति बनवाने की बात कर रहा है तो कोई कह रहा है इसके लिए सोनू सूद को भारत रत्न देना चाहिए। इन सबके बीच सोनू सूद पर फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है।
जी हां, कोई और नहीं बल्कि निर्देशक संजय गुप्ता इस पर फिल्म बना सकते हैं। हालांकि हीरो का रोल सोनू सूद खुद नहीं करेंगे। बल्कि इसके लिए हिट फिल्मों के चेहरे अक्षय कुमार को चुना गया है। बता दें कि खुद सोनू सूद तक ये बात पहुंचा भी दी गई है।

मजदूरों के पैदल चलने की हालत को देखते हुए सोनू सूद लगातार कई मजदूरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार वह अभी तक 12 हजार मजदूरों को उनके घर यूपी-बिहार पहुंचा चुके हैं। उनका प्रयास अभी और जारी है। ये आंकड़ा इसी तरह रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। ये सब जल्द दिखेगा फिल्मी पर्दे पर।


Click it and Unblock the Notifications