..................... sanjay gupta recalls shahrukh khan fight with underworld Goli marni hai mar do par tumhaare liye kaam nahin karoonga Main Pathan hoon - Hindi Filmibeat

जब सितारे बन गए अंडरवर्ल्ड के गुलाम तब अकेले बोले शाहरुख खान- गोली मारनी है मार दो, पर तुम्हारे लिए काम..

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Underworld: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो अंडरवर्ल्ड के सामने कभी नहीं झुके। संजय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने शाहरुख खान की 'जवान' देखी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे शाहरुख एकमात्र ऐसे स्टार थे जिन्होंने कभी भी अंडरवर्ल्ड के आगे घुटने नहीं टेके।

संजय गुप्ता ने किया ये ट्वीट

संजय गुप्ता ने ट्वीट किया, ''मैंने जवान देखी, अब ये बात साझा करने से खुद को रोक नहीं पा रहा हूं। 90 के दशक में जब फिल्मी सितारों पर अंडरवर्ल्ड की दादागिरी चरम पर थी तो शाहरुख एकमात्र ऐसे सितारे थे जिन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा, "गोली मारनी है मार दो, पर तुम्हारे लिए काम नहीं करूंगा। मैं पठान हूं" वो आज भी ऐसे ही हैं।''

जवान का बॉक्स ऑफिस पर बवाल

एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख की 'जवान' ने बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने तीसरे दिन वैश्विक स्तर पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

कौन हैं संजय गुप्ता

संजय को ज्यादातर अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर और क्राइम फिल्मों के रीमेक के लिए जाना जाता है, जिनमें 'आतिश', 'कांटे', 'काबिल', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'शूटआउट एट वडाला', 'करम' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्में शामिल हैं।

Read more about: shah rukh khan jawan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X