बिना आइटम नंबर फिल्म नहीं बना सके संजय

फिल्म शूटआउट एट वडाला में प्रियंका चोपड़ा के आइटम नंबर बदमाश बबली को लेकर काफी सुर्खियां बन रही हैं। एक तरफ प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनके गाने को आइटम नंबर ना कहा जाए क्योंकि आइटम नंबर कहने से गाने को लेकर लोगों की सोच कुछ और ही हो जाती है। दूसरी तरफ शूटआउट एट वडाला के निर्देशक संजय गुप्ता का कहना है कि वो बिना गानों के फिल्म ही नहीं बना सकते। संजय की अभी तक की फिल्मों में कई गाने रहे हैं। शूटआउट एट वडाला में भी कई सारे गाने हैं। जिनमें तीन आइटम सॉंग हैं।

संजय गुप्ता की निर्देशन में बनी 'शूटआउट एट वाडाला' मे तीन आइटम गाने हैं। उन्होंने कहा कि बिना गाने का फिल्म बनाना मेरे लिए नामुमकिन है। मंगलवार को 'शूटआउट एट वाडाला' का संगीत जारी करते हुए गुप्ता ने यहां कहा, "यह एक व्यावसायिक फिल्म है। हम दर्शकों का मनोरंजन करना चाहते हैं। हम लोगों को एक उम्दा कहानी और अच्छा संगीत देना चाहते हैं। बिना गाने का फिल्म बनाना मेरे लिए नामूमकिन है।"

यह फिल्म एक मई को रिलीज हो रही है। 'बबली बदमाश' इसी फिल्म का गाना है, जिसे प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है। एक अन्य गाना 'ओ लैला' में सन्नी लियोन नजर आएंगी। सन्नी ने संगीत जारी करने के लिए हुए समारोह में ठुमका भी लगाया। तीसरे गाने 'अला रे अला मान्या अला' में सोफी चौधरी नजर आएंगी। उन्होंने यहां जॉन अब्राहम के साथ नृत्य किया। गुप्ता के निर्देशन में बनी 'मुसाफिर' और 'कांटे' में भी आइटम गाने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X