ALERT: ये होगी ऋतिक रोशन की अगली फिल्म.. शुरु हो गई तैयारी!
[बॉलीवुड न्यूज] ऋतिक रोशन की अगली फिल्म.. 'काबिल'। जी हां, काफी कंट्रोवसी के बाद आखिरकार संजय गुप्ता ने अपनी अगली फिल्म काबिल की तैयारी शुरू कर ही दी। फिल्म को राकेश रोशन प्रोड्यूस कर रहे हैं।
निर्देशक संजय गुप्ता ने ट्विटर पर फैंस को इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि- काबिल की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म के लोकेशन पर काम किया जा रहा है। यह मुंबई में मेरी तीसरी फिल्म है- शूटआउट एट वडावा, जज्बा और काबिल..
ALERT: ऋतिक रोशन फैंस होंगे निराश.. इस फिल्म का और इंतजार!
फिल्म में ऋतिक के अपोजिट किस एक्ट्रेस को फाइनल किया जाएगा, यह अभी तक नहीं बताया गया है। हालांकि करीना कपूर को अप्रोच करने की अफवाह काफी तेज है। लिहाजा, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऋतिक एक बार फिर बेबो के साथ रोमांस करते नजर आएंगे या किसी नई जोड़ी की होगी शुरूआत।
बहरहाल, इस साल ऋतिक की एक ही फिल्म फाइनल है, आशुतोष गोवारिकर की 'मोहनजोदड़ो'। लिहाजा, ऋतिक की आने वाली फिल्मों का अब हमें बेसब्री से इंतजार है।
यहां देखिए ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


