मुस्कुराते हुए कोर्ट गये संजय दत्त
संजय दत्त अपने घर से टाडा कोर्ट जाने के लिए निकल चुके हैं। संजय दत्त को कोर्ट की तरह से मिली हुई चार हफ्तों की मोहलत आज समाप्त हो गयी है और उन्हे्ं आज कोर्ट में जाकर सेरेंडर करना है। संजय दत्त के कोर्ट जाने की बात से उनके फैन्स से लेकर बॉलीवुड में मौजूद उनके दोस्त तक काफी दुखी हैं। हर कोई चाहता है कि संजय दत्त को सजा ना हो लेकिन कोर्ट ने सभी अर्जियों को ठुकराकर संजय दत्त को आज कोर्ट में जाकर सेरेंडर करने का हुक्म दिया है। संजय दत्त ने घर से निकलते हुए अपने घर के बाहर मौजूद अपने फैन्स को हाथ हिलाकर बाय कहा और साथ ही ये जताया कि वो बिल्कुल भी निराश या परेशान नहीं हैं।
संजय दत्त ने घर से बाहर करीब 2 बजे कदम रखा और उनके साथ कई बॉलीवुड की हस्तियां भी मौजूद थीं जिनमें महेश भट्ट भी शामिल हैं। महेश भट्ट ने संजय दत्त का हाथ पकड़ रखा था और उन्हें काफी हिम्मत भी दे रखी थी। संजय दत्त के साथ उनकी पत्नी मान्यता भी मौजूद थीं और उन्हीं के साथ संजय दत्त कार में बैठकर कोर्ट के लिये रवाना हुए। संजय दत्त ने मान्यता के साथ बाहर निकलकर अपने फैन्स को भी हाथ हिलाकर धन्यवाद कहा कि वो लोग इस मुश्किल समय में उनके साथ हैं।

संजय दत्त के कोर्ट जाने के समय उनके घर के बाहर काफी तादाद में लोगों का जमावाड़ा लगा था। साथ ही मीडिया चैनलों की भरमार भी वहां पर मौजूद थी। हर कोई अपने चैनल के लिए संजय दत्त की एक्सक्लूसिव स्टोरी के लिए तस्वीरें कैद कर रहा था। संजय दत्त ने मुस्कुराते हुए कोर्ट के लिए रवानगी की और मीडिया चैनलों को भी काफी मौके दिये उन्हें कैमेरे में कैद करने के लिए। मीडिया भी संजय दत्त की गाड़ी के साथ-साथ कोर्ट के लिए निकल पड़े ताकि वो संजय दत्त की लाइव कवरेज दे सकें। फिल्हाल अब हर कोई यही जानना चाहता है कि कोर्ट में क्या होगा संजय दत्त के साथ।


Click it and Unblock the Notifications











