'Son Of Sardaar 2' से कटा संजय दत्त का पत्ता, लापता लेडीज के इस एक्टर ने किया रिप्लेस ?

Son Of Sardaar 2: सन ऑफ सरदार साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फैन्स को फिल्म बेहद पंसद आई थी। फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। दोनों का कॉमेडी करने का अंदाज और बेहतरीन अदाकारी ने फिल्म को हिट बना दिया था। फिल्म को फैन्स की तरफ से जबरदस्त प्यार मिला था। वहीं फैन्स की डिमांड पर मेकर्स ने फिल्म के सीक्वल की घोषणा की थी। बताया जा रहा था कि संजय दत्त और अजय देवगन फिर से फिल्म में धूम मचाएंगे, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में संजय दत्त से जुड़ी एक खबर सामने आई है जिसने फैन्स का दिल तोड़ दिया है।
संजय दत्त को किय गया रिप्लेस
आपको बता दें कि अजय देवगन और संजय दत्त की जोड़ी कई फिल्मों में साथ में नजर आ चुकी है। दोनों का बॉन्ड भी काफी अच्छा है और फैन्स को दोनों की जोड़ी भी बेहद पसंद आती है, लेकिन हाल ही में बताया गया है कि संजय दत्त 'सन ऑफ सरदार 2' फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। जी हां, इस खबर ने तो फैन्स के अरमानों पर पानी ही फेर दिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई की संजय दत्त को सन ऑफ सरदार 2 से रिप्लेस कर दिया गया है फैन्स को झटका लगा है।
इस एक्टर से किया गया है रिप्लेस
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त के रिप्लेसमेंट का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त को यूके का वीजा नहीं मिल रहा है और फिल्म की शूटिंग यूके में होनी थी। वहीं खबरों की माने तो संजय दत्त को रवि किशन से रिप्लेस किया गया है।
क्यों नहीं मिला संजय दत्त को वीजा
दरअसल 1993 में संजय दत्त पर बम धमाके और आर्म्स एक्स का उल्लंघन करने का आपोप लगा था। इस वजह से वह पांच साल जेल भी रहकर आ चुके हैं। जेल से निकलने के बाद संजय दत्त कई बार यूके जाने का ट्राई कर चुके हैं, लेकिन उन्हें यूके का वीजा नहीं मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications